inshorts

क्या है देश में लगाए गए कोविड-19 टीकों की खुराकों का उम्र के अनुसार आंकड़ा?

केंद्र सरकार ने देश में अलग-अलग उम्र वर्ग के लोगों को लगाए गए कोविड-19 टीकों की खुराकों का आंकड़ा जारी किया है। अब तक लगाई गईं कुल खुराकों में से 50.3% डोज़ 18-44 आयु वर्ग के लोगों को जबकि 29.8% डोज़ 45-60 आयु वर्ग के लोगों को लगाई गई हैं। 60+ उम्र के लोगों को 19.9% डोज़ लगाई गई हैं।