क्या है नया वर्कप्लेस ट्रेंड 'शैडो पॉलिसी'?

कई मैनेजरों द्वारा संस्थान की वर्क फ्रॉम ऑफिस की आवश्यकता के बावजूद टीम के सदस्यों को रिमोट लोकेशन से काम करने देने को 'शैडो पॉलिसी' कहते हैं। बकौल फोर्ब्स, ऐसे मैनेजर अपने फैसलों के परिणामों से नहीं डरते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन कर्मचारियों को मैनेजर से सपोर्ट मिलता है उनके जॉब स्विच का अंदेशा 4-गुना कम रहता है।