क्या है नासा का क्रू रहित चंद्र मिशन 'आर्टेमिस 1' जो 29 अगस्त को किया जाएगा लॉन्च?

नासा अपने क्रू रहित चंद्र मिशन 'आर्टेमिस 1' को 29-अगस्त को लॉन्च करेगा जिसका उद्देश्य 2025 तक चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को भेजना है। आर्टेमिस 1 नए स्पेस लॉन्च सिस्टम की पहली फ्लाइट होगा और अंतरिक्ष में भेजा गया यह अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट इंजन होगा। यह ओरायन कैप्स्यूल को चंद्रमा के आसपास 42 दिन की यात्रा पर भेजेगा।