क्या है 'न्यू स्टार्ट' परमाणु हथियार संधि जिसे रूस ने सस्पेंड करने का किया है एलान?
अमेरिका और रूस के बीच 2010 में 'न्यू स्टार्ट' संधि हुई थी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस संधि को निलंबित करने का एलान किया है। इसके तहत दोनों देश 1,550 परमाणु हथियार और 700 मिसाइल-बॉम्बर्स से अधिक की तैनाती नहीं कर सकते हैं। 2011 में प्रभावी हुई इस संधि को 2021 में 5 साल के लिए बढ़ाया गया था।