रोज़मर्रा की ज़िंदगी में पौधों पर ध्यान देने या उसे नोटिस करने में असमर्थ होने को प्लांट ब्लाइंडनेस कहते हैं। इसमें पृथ्वी पर पौधों का महत्व न समझना और उन्हें जानवरों से कमतर समझना भी शामिल है। प्लांट ब्लाइंडनेस की वजह से लोगों की पौधों के प्रति संवेदनशीलता और उन्हें पहचानने की क्षमता खत्म हो रही है।