क्या है मोल्नुपिराविर दवा जिसे भारत ने कोविड-19 के इलाज के लिए इस्तेमाल की दी है अनुमति?

मोल्नुपिराविर ओरली दी जाने वाली ऐंटी-वायरल दवा है जिसका उपयोग अब कोविड-19 के इलाज में होता है। यह SARS-CoV-2 वायरस के जेनेटिक कोड में खामियों को निकालकर काम करती है जो वायरस को आगे रेपिल्केट होने से रोकता है। इस दवा को अमेरिका स्थित बायोटेक्नोलॉजी कंपनी रिजबैक बायोथेरेप्यूटिक्स ने बड़ी अमेरिकी फार्मा कंपनी मर्क के सहयोग से विकसित किया है।