आरबीआई ने छोटे लेनदेन के लिए एनपीसीआई के साथ मिलकर ‘यूपीआई लाइट’ नामक ऑन-डिवाइस वॉलेट सेवा शुरू की है। इसमें यूज़र्स बिना इंटरनेट और पिन के ₹200 तक के लेनदेन कर सकेंगे। फिलहाल कैनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, पीएनबी, एसबीआई और यूनियन बैंक सहित 8 बैंकों के ज़रिए सिर्फ ‘भीम ऐप’ पर यह सुविधा उपलब्ध है।