क्या है 'रमन इफेक्ट' जिसकी खोज के लिए मिला था सी.वी. रमन को नोबेल पुरस्कार?
नोबेल पुरस्कार विजेता सी.वी. रमन द्वारा 'रमन इफेक्ट' की खोज का एलान करने के दिन की याद में भारत में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस सिद्धांत के अनुसार, जब एक ही वेवलेंथ का प्रकाश अलग-अलग माध्यमों से गुज़रता है तब प्रकीर्णन के चलते उसके सूक्ष्म भाग की वेवलेंथ मूल प्रकाश से भिन्न हो जाती है।