क्या है लॉजिस्टिक्स की लागत को घटाने के लिए लॉन्च की गई राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य देश में लॉजिस्टिक्स की उच्च लागत को कम करना है। इस नीति से तेज़ डिलीवरी, परिवहन संबंधित चुनौतियों को खत्म करने, निर्माताओं के समय और धन की बचत करने और कृषि उत्पादों की बर्बादी को रोकने में मदद मिलेगी। वहीं, सभी लॉजिस्टिक्स सेवाएं सिंगल-विंडो पोर्टल पर मिलेंगी।