क्या है 'वर्म मून' खगोलीय घटना जो हाल ही में आसमान में आई नज़र?
25 मार्च को नज़र आए पूर्ण चंद्रमा को 'वर्म मून' नाम से भी जाना जाता है जो गर्म मौसम की तरफ बढ़ने का एक संकेत होता है क्योंकि इस दौरान सर्दियों के बाद ज़मीन से कीड़े बाहर आने लगते हैं। इसे 'क्रो मून' भी कहा जाता है क्योंकि कौवों का कांव-कांव करना सर्दी खत्म होने का संकेत माना जाता है।