क्या है स्टॉप क्लॉक नियम जो टी20 विश्व कप 2024 से हो जाएगा अनिवार्य?
टी20I और वनडे में समय की बर्बादी कम करने के लिए टी20 विश्व कप-2024 से स्टॉप क्लॉक नियम अनिवार्य हो जाएगा। अगर गेंदबाज़ी टीम ओवर खत्म करने के 60 सेकेंड के भीतर अगले ओवर के लिए तैयार नहीं होती है तो पारी में ऐसा तीसरी बार होने पर 5-रन की पेनल्टी लगेगी। इसके लिए मैदान में इलेक्ट्रॉनिक घड़ी डिस्प्ले होगी।