स्विफ्ट (सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन) सिक्योर फाइनेंशियल मेसेजिंग सर्विसेज़ है। दुनिया के 200 से अधिक देशों में 11,000 बैंक/संस्थान इससे जुड़े हैं। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद खबरें हैं कि रूस को स्विफ्ट से अलग किया जा सकता है और ऐसा होने पर रूसी कंपनियों के लिए आयात का भुगतान और निर्यात का पैसा पाना मुश्किल होगा।