क्या हैं 'एक देश, एक चुनाव' रिपोर्ट की प्रमुख सिफारिशें?
'एक देश, एक चुनाव' पर उच्चस्तरीय समिति ने पहले 2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने और फिर समन्वय बैठने के लिए 100 दिनों के भीतर स्थानीय निकायों के चुनाव कराने की सिफारिश की है। बकौल समिति, अगली लोकसभा (18वीं) का कार्यकाल खत्म होने के साथ सभी विधानसभाओं का कार्यकाल खत्म करने का संवैधानिक प्रावधान किया जाए।