क्या हैं एमसीसी द्वारा घोषित क्रिकेट के नए नियम?

एमसीसी द्वारा घोषित क्रिकेट के नए नियमों में बॉल पर थूक लगाना प्रतिबंधित होगा। 'मांकडिंग' को 'अनुचित खेल' की श्रेणी से हटाकर 'रन आउट' में लाया गया है। अगर कोई खिलाड़ी कैच आउट होता है तो बल्लेबाज़ों के साइड बदलने के बावजूद नया बल्लेबाज़ ही अगली गेंद खेलेगा। वाइड गेंद इस आधार पर तय होगी कि बल्लेबाज़ कहां खड़ा है।