क्या हैं कन्याकुमारी के रॉक मेमोरियल की खासियतें जहां पीएम मोदी 2 दिन तक लगाएंगे ध्यान?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार से विवेकानंद रॉक मेमोरियल (कन्याकुमारी) में 2 दिन तक ध्यान लगाएंगे। मान्यता है कि 1892 में समुद्र के बीच स्थित इसी विशाल शिला पर स्वामी विवेकानंद को ज्ञान प्राप्त हुआ था। इसके बाद 1970 में यहां भव्य स्मृति भवन का निर्माण हुआ। 6 एकड़ में फैले इस स्मारक में स्वामी विवेकानंद की 8.5-फीट ऊंची मूर्ति है।