क्या हैं कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो टनल में चलने वाली ट्रेन के टिकटों की कीमतें?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो टनल का उद्घाटन किया। कोलकाता मेट्रो के इस नए हावड़ा मैदान-एस्प्लैनेड सेक्शन पर ₹4,965 करोड़ की लागत आई है जिसमें यह टनल शामिल है। इस रूट पर मेट्रो ट्रेन का किराया पहले 2 किलोमीटर के लिए ₹5 है जो दूरी बढ़ने पर ₹50 तक जाता है।