क्या हैं टी20 विश्व कप इतिहास के 5 सबसे बड़े टोटल?
श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ 260/6 का स्कोर बनाया था जो टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा टोटल है। 2016 में दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा सबसे बड़ा टोटल (229/4) बनाया था और मैच में इंग्लैंड ने लक्ष्य हासिल कर दूसरा सबसे बड़ा टोटल (230/8) बनाया। भारत का 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 218/4 चौथा सबसे बड़ा टोटल है।