क्या हैं दिल्ली में हीटवेव को लेकर स्कूलों के लिए जारी गाइडलाइंस?

दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने हीटवेव को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। सर्कुलर के मुताबिक, दोपहर की शिफ्ट में स्कूलों में असेंबली बंद कर दी जाए, खुले में कक्षाएं न लगाई जाएं, हीटवेव घोषित होने पर आउटडोर ऐक्टिविटी न कराई जाएं और कक्षाओं के दौरान छात्रों को ड्रिंक्स ब्रेक दिए जाएं।