प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री रहे सभी नेताओं को समर्पित प्रधानमंत्री संग्रहालय का गुरुवार को उद्घाटन किया जिसमें कुल 43 गैलरी हैं। तीन मूर्ति भवन में एक पुराने व एक नए ब्लॉक को मिलाकर तैयार किए गए इस संग्रहालय में होलोग्राम, वर्चुअल रिऐलिटी, मल्टी-टच, इंटरैक्टिव कियोस्क, इंटरैक्टिव स्क्रीन, मल्टीमीडिया जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है।