फीफा विश्व कप-2022 के ग्रुप-सी में पोलैंड पहले, अर्जेंटीना दूसरे, सऊदी अरब तीसरे और मेक्सिको चौथे स्थान पर है। अर्जेंटीना का अगला मुकाबला पोलैंड से जबकि सऊदी का सामना मेक्सिको से होगा। अपने-अपने मैच जीतने पर अर्जेंटीना और सऊदी अरब नॉकआउट-स्टेज में पहुंचेंगे। पोलैंड और मेक्सिको भी जीतने पर आगे जाएंगे। वहीं, पोलैंड से हारने पर अर्जेंटीना बाहर हो जाएगा।