क्या हैं मस्तिष्क खाने वाले अमीबा के इंफेक्शन के लक्षण जिससे केरल में हुई बच्ची की मौत?
केरल में तालाब में नहाने के बाद 5-वर्षीय बच्ची की मस्तिष्क खाने वाले अमीबा के इंफेक्शन प्राइमरी अमीबिक मिनिंगोइंसेफेलाइटिस से मौत हुई है। इसके लक्षणों में सिर दर्द, मितली, बुखार, उल्टी, दौरे पड़ना, गर्दन में अकड़न और हलूसिनेशन शामिल हैं। ये लक्षण दिखने के बाद मरीज़ कोमा में जा सकता है व उसकी मौत हो सकती है।