क्या हैं यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की विशेषताएं जिसका पीएम मोदी ने किया है उद्घाटन?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 341-किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। वायुसेना के लड़ाकू विमानों के आकस्मिक उपयोग के लिए इस पर सुल्तानपुर में 34-मीटर चौड़ी एवं 3.20-किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई गई है। करीब ₹22,500 करोड़ में बने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद गाज़ीपुर से दिल्ली का सफर 10-घंटों में तय हो सकेगा।