हृदय के अनियमित पैटर्न में धड़कने को हार्ट अरिदमिया या एट्रियल फिब्रिलेशन (एएफ/एफिब) कहते हैं। इसमें दिल बहुत धीरे, बहुत तेज़ या अनियमित तरीके से धड़कता है और दिल के ऊपरी चेंबर्स एट्रिया व निचले चेंबर्स वेंट्रिकल्स का तालमेल बिगड़ जाता है। दिल्ली में एप्पल वॉच से एफिब होने का पता चलने पर एक महिला की जान बच गई है।