क्या होता है शेयर बायबैक?

जब कोई कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों से अपने शेयरों को वापस खरीदती है तो उसे शेयर बायबैक या शेयर पुनर्खरीद कहा जाता है। कंपनी ओपन मार्केट या टेंडर ऑफर रूट के ज़रिए शेयर बायबैक करती है। कंपनी द्वारा शेयरों की पुनर्खरीद किए जाने के दौरान शेयरों की कीमत आमतौर पर बाज़ार मूल्य से अधिक होती है।