क्या होती है टोगा पार्टी जो अनंत और राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग इवेंट में हुई आयोजित?

लग्ज़री क्रूज़ पर जारी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग इवेंट में गुरुवार को टोगा पार्टी आयोजित हुई। टोगा पार्टी एक ग्रीक-रोमन थीम वाली पार्टी है जिसमें लोग पारंपरिक रोमन कपड़ों से मिलते-जुलते आउटफिट पहनकर जाते हैं। प्राचीन रोम के लोग आमतौर पर चादर से बने ढीले कपड़े पहनते थे जिसे टोगा कहते हैं।

Load More