क्या होते हैं लैब में बनाए गए हीरे और उन्हें 'बीज' से कैसे बनाया जाता है?
प्राकृतिक हीरों की विकास प्रक्रिया की नकल करने वाली विशिष्ट टेक्नोलॉजी से बने हीरे 'लैब में बनाए गए हीरे' कहलाते हैं। 'डायमंड बीज' के लिए अक्सर ग्रेफाइट का इस्तेमाल होता है। 'उच्च दबाव, उच्च तापमान' इन्हें उगाने की सबसे सामान्य प्रक्रिया है जिसमें उच्च तापमान (कम-से-कम 1500 डिग्री सेल्सियस) पर 7,30,000 पीएसआई का दबाव बनाने वाली प्रेस इस्तेमाल होती है।