क्यों 4 दिसंबर को भारत में मनाया जाता है नौसेना दिवस?

1971 में भारत और पाकिस्तान के युद्ध में भारत की जीत को लेकर हर साल 4 दिसंबर को देश में नौसेना दिवस मनाया जाता है। दरअसल, भारतीय नौसेना ने 4-5 दिसंबर की रात को 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया था जिसके तहत कराची स्थित पाकिस्तानी नौसेना के हेडक्वार्टर पर हमला कर पाकिस्तान के कई पोतों को नष्ट कर दिया गया था।