inshorts

क्यों? अभी से आउट करने की ट्रेनिंग कर रहा है क्या: अपनी 'कमज़ोरी' के सवाल पर रवि से कोहली

अंडर-19 विश्व कप 2022 में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ रवि कुमार ने खुलासा किया है कि टूर्नामेंट के फाइनल मैच से पहले उन्होंने विराट कोहली से उनकी कमज़ोरी के बारे में पूछा था। रवि ने कहा, "कोहली ने जवाब दिया- 'क्यों? अभी से (मुझे) आउट करने की ट्रेनिंग कर रहा है क्या'।" फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ रवि ने 4-विकेट लिए।