क्यों इस साल अब तक दिल्ली में नहीं चली हीटवेव?

दिल्ली में इस साल अब तक हीटवेव नहीं चली है। आईएमडी के अनुसार, अप्रैल में 5 पश्चिमी विक्षोभों के चलते तेज़ हवाएं चलने और बादल छाए रहने से दिल्ली में तापमान नहीं बढ़ा। आईएमडी के नरेश कुमार के मुताबिक, साफ आसमान से हीटवेव चलने की संभावना बढ़ जाती है और अप्रैल-मई में उत्तर पश्चिम भारत में साफ आसमान नहीं रहा।