गूगल द्वारा 27 सितंबर को भारत में लॉन्च किया गया एंड्रॉयड अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम मंगलवार को उत्तर भारत में भूकंप के झटकों की चेतावनी देने में नाकाम रहा। दरअसल, गूगल ने ब्लॉग में लिखा था कि एंड्रॉयड 5+ यूज़र्स के लिए इसे 'आगामी हफ्तों में' रोलआउट किया जाएगा जिसका मतलब है कि अधिकतर स्मार्टफोन्स में यह ऐक्टिवेट नहीं हुआ है।