क्यों गोदरेज परिवार ने 127 साल पुराने कारोबारी समूह को बांटने का किया फैसला?

गोदरेज परिवार ने बताया है कि शेयरहोल्डिंग्स के 'ओनरशिप रीअलाइनमेंट' के लिए उसने 127 वर्ष पुराने कारोबारी समूह को 2 हिस्सों में बांटने का फैसला किया है। एक बयान में कहा गया है कि समूह को बांटने का उद्देश्य परिवार के सदस्यों के अलग-अलग दृष्टिकोण के चलते स्वामित्व को बेहतर ढंग से अलाइन करना और सद्भाव बनाए रखना है।