क्यों डब्ल्यूएचओ ने ग्रीक वर्णमाला में 2 अक्षर छोड़े और नए वैरिएंट का नाम ओमीक्रॉन रखा?
डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के नए वैरिएंट का नाम ओमीक्रॉन रखा। वैरिएंट के नाम ग्रीक वर्णमाला पर रखे जाते हैं और वैरिएंट का नाम ओमीक्रॉन रखने के दौरान विशेषज्ञों ने Nu, Xi अक्षर छोड़ दिए। टेलीग्राफ के सीनियर एडिटर ने ट्वीट किया, "नए के भ्रम से बचने के लिए Nu...और किसी एक क्षेत्र पर...लांछन लगाने से बचने के लिए...Xi छोड़ा गया।"