क्यों देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू को कहा जाता है 'भारत कोकिला'?

भारत की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू ने केवल 12-साल की उम्र में अपना पहला नाटक 'मेहर मुनीर' लिखा था। साहित्य में विशेष लगाव के कारण उन्हें 'भारत कोकिला' कहा जाता है। ब्रिटिश सरकार ने उन्हें 'कैसर-ए-हिंद' की उपाधि दी थी जिसे उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में लौटा दिया था। 2 मार्च 1949 को उनका निधन हुआ था।