क्यों भारत के कई हिस्सों में बढ़ गई है हीटवेव की अवधि?
भारत में कई जगह हीटवेव की अवधि बढ़ गई है जिसका कारण मॉनसून से पहले वज्रपात व बादल गरजने के साथ बारिश में कमी और सक्रिय लेकिन कमज़ोर अल-नीनो है। पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं का भी इसमें योगदान है। मैदानी इलाकों में तापमान कम-से-कम 40°C और पहाड़ी इलाकों में 30°C तक पहुंचने पर हीटवेव की स्थिति बनती है।