वर्ल्ड लाफ्टर डे मई के पहले रविवार को मनाया जाता है और इस साल यह 5 मई को मनाया जा रहा है। हंसने के फायदों को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए इसे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत भारतीय डॉक्टर मदन कटारिया के प्रयासों से हुई थी जिन्होंने बताया था कि चेहरे के भाव से व्यक्ति की भावनाएं प्रभावित होती हैं।