क्यों यूपी व बिहार के शहरों के नाम पर रखे गए मंगल ग्रह पर 2 नए क्रेटर्स के नाम?

फिज़िकल रिसर्च लैबोरेटरी (अहमदाबाद) द्वारा मंगल ग्रह पर खोजे गए तीन में से दो क्रेटर्स के नाम मुरसान (यूपी) और हिलसा (बिहार) शहर के नाम पर रखे गए हैं। लैबोरेटरी के निदेशक अनिल भारद्वाज का जन्म मुरसान जबकि वैज्ञानिक राजीव रंजन भारती का जन्म हिलसा में हुआ था इसलिए दोनों शहरों के नाम पर क्रेटर्स के नाम रखे गए हैं।