inshorts

क्यों संकट के दौर से गुज़र रहा है चीन का रियल एस्टेट क्षेत्र?

चीनी रियल एस्टेट मार्केट संकट से गुज़र रहा है क्योंकि देशभर में खरीदारों ने पूरा होने से पहले बेचे गए घरों का मॉर्गेज (ऋण) भुगतान करना बंद कर दिया है। खरीदारों ने इस क्षेत्र में फंडिंग की कमी के कारण कई परियोजनाओं के रुकने के बाद ऐसा किया। बकौल रिपोर्ट, चीनी बैंकों को इससे $356-बिलियन का नुकसान हो सकता है।