फेसबुक के अनुसार, उसके डेटा सेंटरों के बीच नेटवर्क ट्रैफिक संचालित करने वाले बैकबोन राउटर्स के कॉन्फिगरेशन बदलने से दुनियाभर में फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की सेवाएं 6 घंटे से अधिक समय तक ठप रहीं। बतौर फेसबुक, कॉन्फिगरेशन बदलने से उसके इंटरनल टूल्स और सिस्टम्स भी प्रभावित हुए जिससे समस्या पहचानने व उसके निपटान की कोशिशें भी मुश्किल हो गईं।