दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा है कि रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र मान 'गोगी' पर हुआ हमला संभवतः पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था और इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। गौरतलब है कि कोर्ट में वकील के वेश में आए दो हमलावरों ने गोली मारकर जितेंद्र मान की हत्या कर दी थी।