क्रिएटर्स के लिए पैसे कमाने के टूल के साथ फेसबुक ने दुनियाभर में 'रील्स' फीचर किया लॉन्च
मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने घोषणा की है कि अमेरिका में लॉन्च के बाद फेसबुक अपना शॉर्ट-वीडियो फीचर 'रील्स' 150+ देशों में शुरू कर रही है। बकौल कंपनी, वह रील्स के ज़रिए पैसे कमाने में क्रिएटर्स की मदद के लिए ओवरले विज्ञापनों की टेस्टिंग का विस्तार भी कर रही। यूज़र फेसबुक पर 60 सेकेंड तक के 'रील्स' बना सकेंगे।