क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले सिडनी टेस्ट से पहले कोविड-19 पॉज़िटिव पाए गए

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले सिडनी टेस्ट से पहले कोविड​​​​-19 पॉज़िटिव पाए गए हैं। बकौल हॉकले, "हल्के लक्षणों का अनुभव करने के बाद आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जिसमें पॉज़िटिव परिणाम आया।" उन्होंने कहा, "मैं अपने परिवार के साथ (जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है) घर पर आइसोलेट हूं।" गौरतलब है कि चौथा ऐशेज़ 2021-22 टेस्ट सिडनी में 5 जनवरी से होगा।