क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शेयर कीं ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड्स के ब्लू कार्पेट से तस्वीरें
ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड्स 2023 में हिस्सा लिया। सेरेमनी सिडनी के रैंडविक रेसकोर्स में आयोजित हुई थी जिसमें शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर 3 साल बाद एकत्रित हुए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ब्लू कार्पेट से तस्वीरें शेयर कीं जिसमें स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस, नेथन लायन और एलिस पेरी समेत कई क्रिकेटरों को कार्यक्रम में भाग लेते देखा गया।