नीदरलैंड्स दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऐजैक्स फुटबॉल क्लब का दौरा किया। इस दौरान पाकिस्तानी ऑल-राउंडर शादाब खान ने फुटबॉलरों से पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म का परिचय देते हुए कहा कि वह क्रिकेट के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी हैं। पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।