inshorts

क्रिकेट के चलते पिता को उनके निधन से पहले नहीं देख पाया था, खेल से नफरत होने लगी थी: स्टोक्स

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि वह क्रिकेट के कारण अपने पिता को उनके निधन से पहले नहीं देख पाए थे इसलिए उन्हें क्रिकेट से नफरत होने लगी थी। उन्होंने कहा, "आखिरी बार मैंने उन्हें तब देखा था जब मैं आईपीएल 2020 के लिए न्यूज़ीलैंड से आया था...मैंने सिर्फ 'क्रिकेट, क्रिकेट, क्रिकेट' के बारे में सोचा।"