क्रिकेट के मैदान पर धोनी के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे रोमन रेंस: डब्ल्यूडब्ल्यूई के पॉल हेमन

डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर रोमन रेंस के विशेष सलाहकार पॉल हेमन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में उस खबर पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें बताया गया कि कैसे उन्होंने उनके मंत्र 'खाएं, सोएं, जीतें, दोहराएं' का इस्तेमाल करने पर आईसीसी से रॉयल्टी मांगी थी। उन्होंने लिखा, "मेरे ट्राइबल चीफ रेंस...क्रिकेट के मैदान पर...धोनी के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे...यह सभी को स्वीकार कर लेना चाहिए।"