क्रिकेट छोड़कर ऑटो चलाने की सलाह मिली थी, धोनी ने कहा था- किसी की मत सुनो: सिराज
भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज ने आरसीबी पॉडकास्ट में बताया है कि आईपीएल-2019 में केकेआर के खिलाफ 2 बीमर गेंद डालने पर लोगों ने उन्हें 'क्रिकेट छोड़ने' और 'पिता के साथ ऑटो चलाने' की सलाह दी थी। बकौल सिराज, "पहली बार भारतीय टीम में चयन होने पर माही भाई (एम.एस. धोनी) ने मुझसे कहा था- 'किसी की बातों में मत आना'।"