क्रिकेट विश्व कप में पहली बार किसी भारतीय गेंदबाज़ ने ली थी हैट्रिक
पूर्व भारतीय पेसर चेतन शर्मा ने 31 अक्टूबर 1987 को नागपुर में लगातार 3 गेंदों पर न्यूज़ीलैंड के 3 बल्लेबाज़ों को बोल्ड आउट किया था और विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज़ बने थे। यह किसी भारतीय द्वारा ली गई पहली हैट्रिक थी। सोमवार को 56 साल के हुए चेतन ने 23 टेस्ट और 65 वनडे खेले थे।