क्रिकेट से संन्यास के बाद असम की सीनियर टीम के सहायक कोच बने स्टुअर्ट बिन्नी
असम क्रिकेट असोसिएशन ने शनिवार को बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी राज्य की सीनियर टीम के सहायक कोच होंगे। फिलहाल अजय रात्रा इस घरेलू सत्र के लिए असम के मुख्य कोच हैं और बिन्नी उनके सहायक के रूप में टीम में योगदान देंगे। 37-वर्षीय बिन्नी ने पिछले महीने अंतर्राष्ट्रीय व फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।