क्रिकेटर अक्षर पटेल ने पत्नी संग महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, वीडियो आया सामने
क्रिकेटर अक्षर पटेल और उनकी पत्नी मेहा पटेल ने शादी के करीब 1 महीने बाद सोमवार को उज्जैन (एमपी) स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में अक्षर मंदिर में पत्नी को माला पहनाते दिख रहे हैं। बकौल अक्षर, वह 5 साल पहले भस्म आरती के दर्शन नहीं कर पाए थे और अब वो सपना पूरा हुआ।