सौराष्ट्र के बल्लेबाज़ अवि बरोट (29) का शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। साल 2019-20 में जब सौराष्ट्र की टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती थी तब अवि उस टीम का हिस्सा थे। 38 प्रथम श्रेणी मैच, 38 लिस्ट ए मैच और 20 घरेलू टी20 मैच खेलने वाले बरोट 2011 में भारत के अंडर-19 कप्तान थे।